स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक-17/02/2025 के अंक में प्रकाशित शीर्षक " मदनपुर वन प्रक्षेत्र में फायर वाचर तैनात, आग लगते ही पा लेगें काबू " के आलोक में क्या मंत्री पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1.क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत वीटीआर के जंगलों में गर्मी के मौसम में आगलगी के कारण सैकड़ों एकड़ सदाबहार जंगल प्रत्येक साल जलकर नष्ट हो जाते है जिससे पेड़- पौधे व जंगली जीव जन्तुओं के जान-माल को क्षति पहुंचती है;2. क्या यह बात सही है कि आगलगी की घटना से बचाव हेतु वीटीआर प्रशासन ने फायर वाचर की तैनाती की गई है, उसके बावजूद भी कतिपय कारणों से फरवरी 2025 में 02 बार मदनपुर से वाल्मीकिनगर के बीच में आगलगी की घटना घटित हो चुकी है ;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार आगलगी पर काबू पाने तथा आगलगी की घटना के कारणों को चिन्हित करते हुए ठोस कार्रवाई करने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नही तो क्यो ?