क्या मंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही कि पूर्वी चम्पारण जिला के बनकटवा प्रखण्ड अन्तर्गत बिजबनी उत्तरी पंचायत के बरैया पोखरा के समीप स्टेडियम नहीं रहने के कारण खेल प्रेमियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि उक्त ग्राम में सरकारी जमीन स्टेडियम निर्माण हेतु उपलब्ध हैं; यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित स्थान पर कब तक स्टेडियम निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?