स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित "रबर डैम से संवरी सूरत तो बिगड़ गयी फल्गु की सेहत" शीर्षक के आलोक में क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि गयाजी जिले में फल्गु नदी पर रबर डैम का निर्माण किया गया है ताकि फल्गु नदी में सालों भर पानी उपलब्ध रह सके परंतु उक्त डैम की निगरानी एवं साफ सफाई के अभाव में स्थिति बदतर हो गई है; जिससे पानी मानवीय उपयोग के लायक नहीं बचा है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक फल्गु नदी पर बने उक्त रबर डैम में संग्रहित जल का समुचित साफ सफाई एवं निगरानी रखने का विचार करती है, नहीं तो क्यों?