क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिले के नियोजित शिक्षकों (कोषागार एवं गैर कोषागार चिन्हित) का इपीएफ अंशदान (देय अथवा कटौती) लगभग 5 से 9 माह से इपीएफ खाते में सम्बंधित अधिकारियों द्वारा जानबूझकर हस्तानांतरित नहीं किया जा रहा है; यदि हाँ तो सरकार इसकी जाँच कराकर कबतक नियोजित शिक्षकों के इपीएफ की राशि हस्तानांतरित करने के साथ दोषी पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?