क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि नवादा जिला के नरहट प्रखण्ड के खनवां -हिसुआ -राजगीर होते हुये पटना के लिए सरकारी बस का परिचालन नहीं होने के कारण उक्त क्षेत्र के लोगों को पटना आवागमन हेतु निजी बस संचालकों पर निर्भर रहना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार नरहट प्रखण्ड के खनवां से हिसुआ- राजगीर होते हुये पटना आवागमन के लिए सरकारी बस का परिचालन कबतक प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?