क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत घाटकुसुम्भा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय माफो एवं नगर परिषद, शेखपुरा के वार्ड नं०-29 के प्राथमिक विद्यालय इन्दाय में बच्चों की संख्या के अनुपात में कमरों का भवन नहीं है जिससे शिक्षा ग्रहण करने में बच्चों को कठिनाई हो रही है ;2. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता द्वारा अपने पत्रांक-150/2024, दिनांक-02.09.2024 को वर्णित विद्यालयों में चार अतिरिक्त कमरों के निर्माण हेतु पत्र के माध्यम से विभागीय मंत्री, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग एवं अन्य पदाधिकारीयों को देने के बावजूद भी अभीतक कार्रवाई नहीं की गई है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराने का विचार रखती है तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?