क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड संख्या आठ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय उर्दू का अपना भवन नहीं है जिसके कारण दूसरे विद्यालय के भवन में संचालित किया जाता है जहाँ पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त प्राथमिक विद्यालय का भवन निर्माण कब तक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?