क्या मंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि सारण जिला के तरैया विधान सभा क्षेत्र के पानापुर प्रखंड अन्तर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेलौड़ में स्टेडियम नहीं है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक खेल के विकास को ध्यान में रखते हुए उक्त विद्यालय के परिसर में स्टेडियम का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?