क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला के किशनपुर प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत -किशनपुर दक्षिण के वार्ड नं0-09 के ग्राम चौहट्टा तथा ग्राम पंचायत-शिवपुरी के वार्ड नं0-07 के ग्राम थरबिहा की दलित / महादलित बस्ती में सार्वजनिक कार्यक्रम हेतु सामुदायिक भवन नहीं है जबकि वहां जमीन उपलब्ध है,यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त दलित/महादलित बस्तियों में सामुदायिक भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?