Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1265Starred Question Listed

अतिरिक्त वर्गकक्ष सहित विद्यालय भवन का निर्माण

श्री अशोक कुमार सिंह (203) (रामगढ़, कैमूर ) शिक्षा 18 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगे की:-1. क्या यह बात सही है की कैमूर जिलान्तर्गत रामगढ प्रखंड:- सहूका, महुअर,अकोढ़ी, बगाढ़ी, सदुल्लह्पुर, नुआवं प्रखंड:- अकोल्ही, सोनवर्षा, दुर्गावती प्रखंड:- छाता, कर्मनाशा, कस्थरी इन सभी जगह 10+2 उच्च विद्यालय हैं;2. क्या यह बात सही है कि सभी 10+2 उच्च विद्यालयों का भवन छात्रों की संख्या के अनुरूप नही हैं, जिससे विद्यार्थियों को पठन-पाठन में कठिनाई होती हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त वर्णित 10+2 उच्च विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष सहित भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
18 मार्च, 2025
Member
श्री अशोक कुमार सिंह (203) (रामगढ़, कैमूर )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा