क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत बिक्रमगंज में घोषिया खुर्द के पटेल कॉलेज के समीप अम्बेडकर छात्रावास अवस्थित है , जिसमे छात्र रहकर पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से करते है, तथा छात्रों को निःशुल्क भोजन की भी सुविधा मुहैया कराई गई है;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त छात्रावास में हाईटेक सुविधाओं का अभाव है जिस कारण छात्र स्मार्ट क्लास की सुविधाओं से वंचित रह जाते है;(3) यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त छात्रावास में हाईटेक वाई-फाई एवं स्मार्ट क्लास सहित पठन-पाठन का कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो, क्यों ?