क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती के विज्ञापन सं0-22/2024 के तहत् परीक्षा में शामिल एक ही अभ्यर्थी का वर्ग 1-5, 6-8, 9-10 एवं 11-12 में से कई वर्गों के लिए चयन हो गया है जिसकी सं० 08 से 10 हजार है एवं Document Verification के बाद 5 से 6 हजार अभ्यर्थियों को बाहर किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विज्ञापन के अंतर्गत बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा 15.01.2025 के जारी प्रपत्र में यह स्पष्ट कहा गया है कि अधियाची (शिक्षा विभाग) से प्राप्त अनुरोध एवं रिक्तियां उपलब्ध कराने के पश्चात् Suplimentry Result प्रकाशन की कार्रवाई की जा सकती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त विज्ञापन के आलोक मे क्या सरकार उक्त विज्ञापन के आलोक में शिक्षक भर्ती हेतु रिक्तियां बिहार लोक सेवा आयोग को प्रेषित करने का विचार रखती हैं, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?