क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि -क्या यह बात सही है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के समाधान यात्रा के दौरान समीक्षा बैठक में खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड में अगुवानी गंगा घाट के पास शवदाह गृह और विधुत शव दाह गृह की त्वरित कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया था परन्तु एक साल से अधिक होने पर भी जमीनी स्तर पर कोई कार्य इस दिशा में नही दिख रहा है;क्या यह बात सही है कि यहां प्रत्येक दिन दर्जनों शवों का दाह संस्कार होता है, शव दाह संस्कार में आने वाले लोगों को धूप, वर्षा में परेशानियों का सामना करना पड़ता है;यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त स्थल पर कबतक शव दाह गृह और विधुत शव दाह गृह का निर्माण कराने का विचार रखती है , नही, तो क्यों ?