क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत परिहारी में वार्ड नं0-14 लछहा भित्ता में शंकर मंडल के घर के पास से बनमनखी प्रखंड के हरिमुड़ी पंचायत के सीमा तक रानीगंज प्रखंड को बनमनखी प्रखंड से जोड़नेवाली 2 किलोमीटर सड़क अबतक कच्ची है जिसके कारण बरसात में आवागमन में कठिनाई होती है; यदि हाँ तो सरकार उक्त सड़क का पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?