क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत जगदीशपुर प्रखण्ड के हरदियॉ पंचायत में मनरेगा योजना से वर्ष 2014 में किये गए कार्य में मजदूरों के मजदूरी का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त मनरेगा कार्य के मजदूरों का पारिश्रमिक भुगतान कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?