क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के पत्रांक PMOPG/D/2021/0194736 दिनांक 13-08-2021 के द्वारा पर्यटन विभाग, बिहार को नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड स्थित मधुवन एवं मोतनाजे गांव स्थित शिव मंदिर, सूर्य मंदिर एवं प्रसिद्ध राजगीर के 52 गर्म कुण्डों में 3 कुण्ड को संरक्षित करने और उसे पर्यटन के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया गया है;क्या यह बात सही है कि गंगाजल आपूर्ति योजना फेज़-2 के अंतर्गत जलाशय निर्माण से सांस्कृतिक महत्व के उक्त स्थलों और दोनों गाँवों को नष्ट किया जा रहा है जबकि वहां से नजदीक गेहलौर घाटी के पास सरकारी भूमि उपलब्ध है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त योजना को स्थानांतरित कर नवादा जिले के गेहलौर घाटी के पास उपलब्ध सरकारी भूमि पर जलाशय निर्माण कराने पर विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?