क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत ग्राम-बेहरावा चकिया मुशहरी ग्राम पंचायत-बेहरवा पिपरा, पुनपुन में जल नल योजना की सप्लाई मशीन पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण एक साल से बंद पड़ा है, जिसके कारण लोगों को पानी कि किल्लत से जूझना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार पानी की सप्लाई कबतक शुरू कर लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को दंडित करने का विचार रखती हैं, नहीं, तो क्यों ?