क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1 . क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के फारबिसगंज प्रखंड के हलहलिया पंचायत के सरपंच सुरेन्द्र प्रसाद मंडल का देहांत उनके कार्यकाल के दौरान ०९.०१.२०२४ को हो गया था,2 . क्या यह बात सही है कि मृतक के आश्रित को सुसंगत नियमावली में प्रावधान के बाबजूद अबतक मृत्यु उपरांत अनुदान की राशि चार लाख रुपया नहीं मिला है जिसके कारण मृतक के आश्रित को जीवन यापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है,3 . यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार खंड एक में वर्णित मृतक के परिवार को मुआवजा राशि देने का विचार रखती है, यदि हाँ, तो कबतक नहीं तो क्यों ?