क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-(1) क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलसरा में वार्ड नं0-9 में महेन्द्र यादव के घर से लेकर पूर्व सरपंच गब्बू यादव के घर के पास स्थित शिव मंदिर और प्लस टू सार्वजनिक उच्च विद्यालय बेलसरा तक 2.5 किलामीटर कच्ची सड़क का अबतक पक्कीकरण नहीं किया गया है जिससे इस बीच बसे महादलित एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लोगों तथा विद्यालय में पढ़ने जानेवाले बच्चों को बरसात के दिनों में जलजमाव के कारण आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त कच्ची सड़क का पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?