क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत पालीगंज प्रखंड के जब जम्हारू इमामगंज पंचायत के रामरुच बिगहा तथा कल्याणपुर पैपुरा पंचायत के बलमुआ पर गाँव में अभी तक किसी तरह की सड़क सम्पर्कता नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी संकटों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार छूटे हुए बसावट के तहत उक्त ग्रामों में सड़क का निर्माण कबतक करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?