क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत कहलगांव में त्रिमुहान-कुलकुलिया-अनादिपुर तक गंगा नदी के कटाव के कारण प्रतिवर्ष सैकड़ो एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि, घनी आबादी वाले गांव और महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्तियां नदी में विलीन हो रही है;2. क्या यह बात सही है कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस क्षेत्र में स्थायी बोल्डर पिचिंग (stone pitching) और ठोकर (spurs) निर्माण की मांग की जा रही है, परंतु वर्तमान में केवल अस्थाई ‘फ्लड फाइटिंग (Flood Fighting) कार्य ही किए जाते है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त क्षेत्र त्रिमुहान-कुलकुलिया-अनादिपुर में कबतक वृहत कटाव निरोधक कार्य करने का विचार रखती हैं, नहीं, तो क्यों?