क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत प्रखंड समस्तीपुर के ग्राम मोर्दीबा वार्ड संख्या - 01 एवं 02 व पंचायत पोखरैडा वार्ड संख्या - 08, के सामने बूढ़ी गंडक नदी की धारा तटबंध से बिल्कुल सट गया है, जिसमें बरसात के दिनों में तेज बहाव के कारण तटबंध टूटने का भय बना रहता है और लोग दहशत में रहते हैं; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त तटबंध की सुरक्षा का कार्य कराने का विचार रखती, नहीं, तो क्यों?