क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला अन्तर्गत बिहार शरीफ प्रखण्ड के ग्राम पंचायत सरबहदी के कुम्हरी नदी से उच्च विद्यालय माजिदपुर होते हुए माजिदपुर तक पईन की खोदाई (सफाई) विभाग द्वारा की गयी है जो गॉव एवं विद्यालय के बीच से गुजरती है परन्तु पईन में गाईड वाल एवं पुलिया नहीं रहने के कारण गॉव के महादलित परिवारों एवं छात्र-छात्राओं को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त पईन के दोनों तरफ गाईड वाल एवं उच्च विद्यालय के सामने पुलिया का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?