क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत करगहर प्रखंड के ग्राम खखरा रजवाहा जर्जर स्थिति में है, जिससे किसानों को सिंचाई कार्य में परेशानी होती है और फसले खराब हो जाती है,2 . क्या यह बात सही है कि लोक प्राधिकारी सह कार्यपालक अभियंता, गंगा पंप नहर प्रमंडल, चौसा, बक्सर ने अपने प्रतिवेदन पत्रांक 584 दिनांक 28.05.2024 से प्रतिवेदित किया है कि 20 घनसेक एवं उससे कम जलश्राव वाले लघु नहरों एवं जलवाहों के पुर्नस्थापन एवं जीर्णोद्यार कार्य मनरेगा के द्वारा कराया जाना है,4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार खसरा राजवाहा का जीर्णोद्यार कार्य मनरेगा से कराने का विचार रखती है, कब तक, नहीं तो क्यों?