स्थानीय दैनिक समाचार पत्र के दिनांक-19.02.2025 के अंक में प्रकाशित “मनरेगा : बिहार के 20 लाख परिवारों को 1131 करोड़ रूपये मजदूरी बकाया” शीर्षक के आलोक में क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में मनरेगा मजदूरों को अभी तक लगभग 1131 करोड़ रूपये का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे राज्य के लगभग 20 लाख परिवारों को मजदूरी नहीं मिल पाई है, जिससे उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न है, यदि हाँ, तो 1131 करोड़ रूपये राशि के मजदूरी का भुगतान लंबित रहने और 20 लाख परिवारों को मजदूरी नहीं मिलने का क्या औचित्य है?