क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के सम्पतचक नगर परिषद क्षेत्र के मौजा शेखपुरा के वार्ड न0-2 में नेहा, विकाश शर्मा, मनोज पाण्डेय, मुन्ना गुप्ता, जयपाल यादव एवं शिशुपाल यादव सहित का दस मकान 16 फीट कच्ची रास्ता पर वर्ष 2023-24 से निर्मित है जहाँ रास्ता पक्की नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है तथा पास ही जगदीश चौक से पी0सी0सी0 सड़क बादशाही नाला तक निर्मित है, यदि हाँ तो सरकार नेहा तथा विकाश शर्मा के मकान से बादशही नाला तक पी0सी0सी0 सड़क सह नाला एवं बादशाही नाला के पूर्वी तटबंध से प्रगति बिहार कॉलोनी से पश्चिम छोर पर मिलने वाली पी0सी0सी0 सड़क तक पी0सी0सी0 सड़क का निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?