क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि अरवल जिला के सदर प्रखंड के सोन तटीय गांवो यथा रामपुर वैना, बभन बिगहा, अमरा, बंगला एवं बैदराबाद समेत दर्जनों गांवो में सब्जी की खेती प्रचुर मात्रा में होती है, लेकिन कोल्ड स्टोरेज नहीं होने के कारण किसानों को सब्जी का बेहत्तर रख-रखाव नहीं होने से औने-पौने दामों में बेचना पड़ता है ,जिससे उन्हें आर्थिक क्षति होती है, यदि हाँ तो सरकार कबतक रामपुर वैना एवं बैदराबाद में कोल्ड स्टोरेज निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?