क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत तरैया, पानापुर एवं ईसुआरपुर प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र नगर पंचायत बनने की सारी अर्हताओं को पूरा करता है, फिर भी उसे आज तक नगर पंचायत का दर्जा नहीं दिया गया है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त तीनों प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?