क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य में कृषि विभाग के कुल बजट का मात्र 10 प्रतिशत हिस्सा ही बागवानी विकास कार्यक्रम में खर्च किया जाता है, जो अन्य राज्यों की तुलना में बहुत ही कम है,2. क्या यह बात सही है कि बागवानी में उत्कृष्ट कार्य कर रहे राज्य यथा उत्तर प्रदेश, प० बंगाल, आन्ध्र प्रदेश, हरियाना, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र , पंजाब, तमिलनाडू में बगवानी से संबंधित अलग विभाग कार्रयत है, जिससे उन राज्यों में बागवानी कार्यक्रम के विकास में तेजी आई है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों को उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार बिहार में भी बागवानी से संबंधित अलग विभाग बनाने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?