क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला अंतर्गत को चाधामन प्रखंड के भगाल पंचायत के वार्ड नं०-04 में हसनडुमरिया पुठी टोला में नल जल योजनान्तर्गत में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता नहीं की गई है, जिसके कारण आमजनों में काफी आक्रोश है, यदि हाँ तो सरकार उक्त पंचायत के वार्ड नं०-04 अंतर्गत हसनडुमरिया पुठी टोला में पेयजल की व्यवस्था करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?