क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं0 28 लोहियानगर रेलवे ढ़ाला से मधुर मिष्ठान होते हुए प्रो0 पुरूषोतम बाबू के घर होते हुए आई0टी0आई0 रोड़ तक पी0सी0सी0 ढ़लाई कार्य एवं वार्ड नं0-23 सुभाष चौक से दीपशिखा सिनेमा चौक होते हुए गाछी टोला चौक तक नाला का पुननिर्माण एवं सड़क निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में चयनित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़को का आयुक्त मुंगेर प्रमंडल के द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त नही होने के कारण आजतक निर्माण कार्य लम्बित है, जिससे शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त नाला एवं सड़को के निर्माण के लिए यथाशीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कराते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का विचार रखती है,हाँ, तो कब तक, नही तो क्यों?