क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपया करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूरे बिहार नगर परिषद् और नगर पंचायत के वार्ड सदस्यों का वेतन भत्ता या मानदेय राशि 1500 रुपये प्रति माह है,2. क्या यह बात सही है कि मौजूदा समय में इतने कम वेतन भत्ता या मानदेय राशि में उन्हें अपने परिवार के भरण- पोषण करने में कठिनाई होती है, जबकि ये लोग सुबह से लेकर आधी रात तक जनहित के काम में लगे रहते है,3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक नगर परिषद और नगर पंचायत के सदस्यों एवं पार्षदों को वेतन भत्ता या मानदेय राशि 5000 रुपये माह प्रति माह करने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?