क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्यअभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सहीं है कि समस्तीपुर जिला के मोरवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोरवा प्रखंड के लरूआ वार्ड सं0-1, चकपहाड़ वार्ड नं0-14, मरिचा वार्ड नं0-12, चकसिकन्दर वार्ड नं0-2 में नल-जल योजना बंद है जिससे जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है,यदि हँ,तो सरकार उक्त वार्ड में पड़े नल-जल योजना की जाँच कराकर दोषियों पर कार्यवाई करते हुए योजनाओं का लाभ लोगो को देने का विचार रखती है, नही तो क्यों?