क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अन्तर्गत प्रखंड-नीमचक वथानी के ग्राम पंचायत वथानी के ग्राम निमथू वार्ड नं०-7 एवं ग्राम-धरम विगहा वार्ड नं०-14 में नल जल योजना के तहत संवेदक के द्वारा बोरिंग कराया गया है, परन्तु बोरिंग संवेदके के द्वारा चालू नही कराया गया है, जिसके कारण ग्रामिणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ तो सरकार उक्त दोनो ग्रामो में संवेदक पर कार्रवाई करते हुए नल जल योजना का बोरिंग चालू करवाने की विचार रखती है, नही तो क्यों?