क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जमुई विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत खैरा प्रखंड में कागेसर पंचायत के कोड़वाडीह गांव में पानी की काफी किल्लत है, जो गर्मी के दिनों में विकराल रूप से ले लेती है, यदि हाँ, तो सरकार कोड़वाडीह गांव में पानी की किल्लत दूर करने के लिए पास के नदी उलाई अथवा बरनार से पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?