क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला के सोनपुर प्रखण्डान्तर्गत नयागांव पंचायत के वार्ड नंबर-12 में हर घर जल का नल योजना से संचालित जल आपूर्ति बोरिंग का मोटर खराब होने के कारण तीन माह से ग्रामीणों को शुद्ध जल की आपूर्ति नहीं हो रहा है, यदि हाँ तो सरकार खराब मोटर को ठीक कराकर ग्रामीणों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?