क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत तरैया विधान सभा क्षेत्र के तरैया एवं ईसुआरपुर प्रखंडों में प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद लगभग 2 वर्षों से रिक्त है, जिसके कारण क्षेत्र के किसानों को सरकारी सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उपरोक्त प्रखंडों में प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पदस्थापन करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?