क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिला के आरा सदर अंचल अंतर्गत शहरी क्षेत्र 1 (11ए) हल्का का कर्मचारी श्री अनिल कुमार पंत 10-12 वर्षों से उक्त हल्का के प्रभार में है, जबकि 3 वर्षो में स्थानांतरण का प्रावधान है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त हल्का कर्मचारी उदवंतनगर और कोईलवर अंचलों में पदस्थापन काल में भी आरा सदर अचंल के शहरी क्षेत्र 1 (11ए) हल्का के ही प्रभार में थे,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त हल्का कर्मचारी को वहाँ से हटाकर दूसरे जिला में स्थानांतरित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?