क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर, सिधवलिया एवं बरौली प्रखंड में वर्ष 2018 में हर घर नल-जल योजना का मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराये जाने के कारण एक साल बाद से ही जलापूर्ति बंद है, यदि हाँ तो सरकार उक्त प्रखंडों में हर घर में नल से जलापूर्ति कबतक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?