क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के नगर पंचायत मानसी अंतर्गत वार्ड नं0-10 में सागर यादव के घर से स्व0 रामदेव यादव के घर ललित यादव के वासा होते रेलवे रिटायर बांध तक जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर है, जिसके कारण आमजनों को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ,तो सरकार कबतक उक्त सड़क का नवनिर्माण कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?