क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत-55, कोचाधामन विधान सभा, प्रखंड-किशनगंज, पंचायत-पिछला के वार्ड सं० -06 में हर घर नल का जल योजनान्तर्गत कार्य कराया गया है, परन्तु पानी सप्लाई पाईप एवं नल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण वार्ड में विगत एक वर्ष से अधिक समय से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है, जिससे वार्ड के लोग शुद्ध पेयजल की आपूर्ति से वंचित है, यदि हाँ तो सरकार उक्त पंचायत अंतर्गत वार्ड सं० -06 में हर घर नल का जल योजनान्तर्गत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?