क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के वार्ड सं०-39 अन्तर्गत विष्णुपुर लाल बजार से काली स्थान चौक तक जाने वाली मुख्य मार्ग में नाला नहीं होने के कारण शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त मार्ग में नाला का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?