क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला के जैविक खेती करने वाले किसानों को अपने उत्पाद यथा जैसे मशरूम, ड्रैगन फ्रुट, स्ट्रॉबेरी आदि के लिये विभाग की ओर से उचित मूल्य आधारित बाजार उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण जैविक खेती करने वाले किसान अपने उत्पादों को औन-पौने भाव में बेचन को विवश है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक वैशाली जिला में जैविक खेती करने वाले किसानों के लिये उचित मूल्य आधारित सरकारी बाजार उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?