क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय में गांव की गलियों को रोशन करने की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नरपतगंज नगर पंचायत वासियों को नहीं मिल पाने से लोग अंधकार में चलने को विवश हैं, यदि हाँ, तो क्या सरकार नरपतगंज नगर पंचायत के सभी वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?