क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत दरौदा प्रखंड के बगौरा अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र का भवन तथा स्थायी डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति नहीं होने से मरीजों को काफी दिक्कते होती है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त वर्णित स्वास्थ्य केन्द्र का भवन का निर्माण कराकर स्थायी डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?