क्या मंत्राी, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत सिकन्दरा विधान सभा के प्रखण्ड खैरा के आदिवासी गाँवों, जैसे-सकदरी, हरनी टिटहिया, नँगड़ी टांड़ आदि के नजदीक पहाड़ से एक झरना से सालो भर अनवरत रूप से पानी प्रवाहित होता रहता है,यहाँ पर काफी दूर-दराज से लोग आकर झरना में स्नान करते हैं, पिकनिक मनाते हैं और पहाड़ों की प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द उठाते हैं किन्तु यहाँ पर पर्यटकीये सुविधा तथा सौन्दर्यीकरण का आभाव है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त स्थल का सौन्दर्यीकरण कर पर्यटक क्षेत्र बनाने का विचार रखती है, नहीं तो