क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि--1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के बारूण अंचल अन्तर्गत ग्राम तेलडीहा थाना जम्होर, निवासी अजय सिंह की मृत्यु सांप के काटने से दिनांक 21.10.2022 को हो गयी थी;2. क्या यह बात सही है कि अंचल पदाधिकारी बारूण के आदेश पत्रक 17/2024-25 दिनांक-30.11.2024 द्वारा मृतक के आश्रित को 4 लाख रूपये का अनुदान की राशि देने की अनुशंसा की गयी थी जो अभी तक नहीं मिला है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक उपरोक्त मृतक के आक्तित को अनुग्रह अनुदान राशि दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?