क्या मंत्री ,ऊर्जा विभाग ,यह बतलाने की कृपा करेगे कि:1.क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत झंझारपुर वर्ष 2030-31 तक वर्तमान लोड में 3 गुणा वृद्धि होने की संभावना है तथा वर्तमान में झंझारपुर शहर के लिए 133/11KV PSS झंझारपुर RS का 36 कि॰मी॰ दूर पंडौल ग्रीड से तथा झंझारपुर जेल को 40 कि॰मी॰ दूर स्थित भीठ भगवानपुर से विधुत आपूर्ति की जा रही है,2.क्या यह बात सही है कि भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए सुचारू विद्युत व्यवस्था के लिए झंझारपुर में दरभंगा के प्रस्तावित 220/132 KV नये GSS के श्रोत से कनेक्टिविटी के साथ 132/33 KV नये GSS के विधुत केन्द्र की स्थापना करने की आवश्यकता है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उपर्युक्त नव प्रस्तावित 220/132 KV नये GSS दरभंगा - झंझाररपुर GSS डबल सर्किट लाइन का निर्माण कराने का विचार रखती है हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?