क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह सही है कि अनुमंडल अस्पताल पालीगंज में शल्यकक्ष सहायक, ड्रेसर, एक्स-रे तकनीशियन, लैब तकनीशियन, ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट एवं स्वच्छता निरीक्षक सहित कुल 16 पारा मेडिकल पद स्वीकृत हैं, जिनमें 15 रिक्त हैं, और मात्र 1 कर्मी पदस्थापित है;2. क्या यह बात सही है कि पटना जिले के विभिन्न अस्पतालों में इसी तरह से पारा मेडिकल के कुल 278 स्वीकृत पदों में से 209 पद रिक्त हैं;3. क्या यह बात सही है कि रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु BTSC को अधियाचना भेजी गई थी, लेकिन अब तक न तो नियुक्ति हुई और न ही विज्ञापन प्रकाशित हुआ;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया कब तक पूरी कराने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों;