क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छतौना, समस्तीपुर, स्वास्थ्य उप केंद्र के एक भवन में संचालित है जबकि भवन निर्माण हेतु 32 डिसमिल जमीन उपलब्ध है;2. क्या यह बात सही है कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अपना भवन नहीं रहने के कारण गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिसका प्रतिकूल प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छतौना, समस्तीपुर के भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हां, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?